एमबीए के फाइनल में व्यास इंस्टीट्यूट का पंकज प्रथम
जोधपुर : कोटा के राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से हाल ही में घोषित एमबीए फाइनल सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में व्यास इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। यहां का छात्र पंकज तायल 81.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम रहा। कॉलेज के निदेशक डॉ. बीएल गज्जा ने बताया कि कॉलेज का परिणाम 84.37 फीसदी रहा। इसके साथ ही व्यास इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देने वाले कॉलेजों की सूची में शामिल हो गया है। पंकज ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों व उत्तम फैकल्टी मार्गदर्शन को दिया। गज्जा ने बताया कि कॉलेज के 32 में से 27 छात्रों ने प्रथम श्रेणी के साथ यह परीक्षा उत्तीर्ण की।